//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना NIT दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने शिवा वासी गुप्ता गंज पलवल व मोसिम वासी गांव ममोलाका पलवल को दौराने नाका सिकरोना से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार महेन्द्र वासी गांव गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 10 अप्रैल 2025 को घर के बाहर खडी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। जिस संबंध में थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है और नशा करने के आदी है। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :