//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सास की गला दबा कर हत्या करने के एक मामले में क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने गांव मच्छगर वासी एक महिला को गिरफ्तार किया है
पुलिस प्रवक्ता अनुसार भीकम कॉलोनी वासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमबंती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थी। उसकी सास की 16 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई थी। आस पास पताजोही करने उपरांत शक है कि उसकी सास की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मृतका की कुछ प्रॉपर्टी बिकने वाली थी जिससे मिले रुपयों को वह अपने छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी तथा जिस घर में वह रह रही थी उसको भी अपने छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी। जिस पर उसकी बड़ी बहु ने 16 मार्च को पीड़िता ओमबंती का गला दबाकर व छाती पर मुक्के मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसको सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी

No comments :