//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद पहुंचे पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने रविवार को धार्मिक मान्यताओं और रामायण को लेकर विवादित बयान दिया। सैनी ने कहा कि उनके समाज के लोगों को काल्पनिक कहानियों में उलझाकर रखा गया है। रामायण को काल्पनिक रूप में पेश किया गया, जबकि असली को तो पेरियार ई.वी. रामासामी ने प्रचारित किया था।
कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने मौजूदा धार्मिक कथाओं और संत-महात्माओं पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब लोगों को ‘मानसिक रूप से गुलाम’ बनाए रखने का माध्यम बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कथावाचक लाखों रुपए कमाकर कथा बोलते हैं।
उन्होंने कहा कि 10-10 सिरों वाले व्यक्ति को रावण बनाकर दिखाया गया, लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति था ही नहीं। ये सब केवल कहानियां है, जिससे लोगों को असल मुद्दों से भटकाया जाता है।

No comments :