HEADLINES


More

इनकम टैक्स विभाग की टीम को जान बचाकर निकलना पड़ा, टीम पर पथराव

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में अंबाला की एक फैक्ट्री में रेड करने पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम पर पथराव हुआ है। फैक्ट्री कर्मचारियों ने टीम की गाड़ियों पर पहले पत्थर मारे और फिर ड्राइवर के साथ मारपीट भी की।

दरअसल, आज (शुक्रवार) दोपहर इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। तभी फैक्ट्री में आग लगा दी गई। हालांकि, आग किसने लगाई ये नहीं पता चला। अधिकारी फायर ब्रिगेड का वेट करने लगे तो तभी अचानक से फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।

कर्मचारियों ने अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव किया और शीशे भी तोड़ दिए। उन्होंने कार के ड्राइवर को खींचकर बाहर निकाला और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। अब मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमले के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि इनकम टैक्स विभाग की टीम को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्ट्री परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


No comments :

Leave a Reply