HEADLINES


More

राज्यसभा चुनाव में वोटों की टूट-फूट रोकने के लिए कांग्रेस करेगी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 राज्यसभा चुनाव में वोटों की टूट-फूट रोकने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी करेगी। 13 मार्च को चंडीगढ़ में सभी विधायकों का लंच रखा गया है। इसके बाद विधायकों को एक साथ लग्जरी बसों में हिमाचल ले जाया जा सकता है, जहां उनके लिए डिनर का इंतजाम किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मेजबानी को तैयार हैं।

हालांकि, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार कह रहे हैं कि पार्टी के विधायक कहीं नहीं जाएंगे। सब एकजुट हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी साथ रहेंगे। केंद्र से भी पर्यवेक्षक भेजने की तैयारी है। अभी नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

दूसरी तरफ, BJP पहले ही गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बना चुकी है। संघवी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पार्टी के सभी विधायकों को 14 से 16 मार्च तक चंडीगढ़ में रहने की हिदायत दी गई है। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग है।


No comments :

Leave a Reply