फ़रीदाबाद 18 मार्च । भारतीय जनता पार्टी, फ़रीदाबाद ज़िला कार्यालय अटल कमल में ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
गार्गी कक्कड़ ने संगठन विस्तार
, कार्य पद्धति एवं बूथ स्तर पर कार्यों की महत्वता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
गार्गी कक्कड़ ने अपने संबोधन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की विशेष महत्वता बताते हुए कहा कि यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत दर्शन का माध्यम है। ‘मन की बात’ के जरिए देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, अनसुने नायकों और समाज के लिए समर्पित लोगों को सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश के उन व्यक्तियों को पहचान दिला रहे हैं, जो बिना किसी पहचान के राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है और देश सेवा की भावना को जागृत करता है।
गार्गी कक्कड़ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ऐसे लोगों की खोज की जा रही है, जो देश के लिए विशेष योगदान दे रहे हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रेरणादायक किस्से, विशेष कार्य और राष्ट्र व समाज के हित में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देश के सामने लाया जा रहा है, जिससे आमजन में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण का भाव उत्पन्न होता है।‘मन की बात’ को जन-आंदोलन बनाया जाए और इसे हर बूथ, हर घर तक पहुंचाया जाए।
ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के विकास, एकता और प्रेरणा का सशक्त मंच है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री रामपाल ने सभी मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी 877 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने और सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, लोकसभा संयोजक मन की बात अनीता शर्मा, सोशल मीडिया सह संयोजक अमित मिश्रा, पार्षद अजय बैसला, अनिल नागर, कुलदीप सिंह साहनी, मनोज नासवा, हरी किशन गिरोटी, हरेंद्र भड़ाना, कर्मवीर बैसला, संजीव कुमार, मनोज वशिष्ठ, मुकेश अग्रवाल, सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी,धर्मवीर भड़ाना, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, तरनजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, बीएलए-1 मुकेश शर्मा, वेद प्रकाश, मनीष राघव, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, जिला आईटी प्रमुख शिवम रतन, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

No comments :