//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 मार्च 2026शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की वायदा खिलाफी के खिलाफ व अंबाला में सफाई के कार्य को ठेके पर देने के विरोध में पिछले 16 दिनों से चल रही हड़ताल के समर्थन में आज 18 मार्च को फरीदाबाद के सैकड़ों कर्मचारीयो ने भोजन अवकाश के समय विरोध प्रदर्शन कर ठेका प्रथा का पुतला दहन कर नगर निगम आयुक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सफाई व सीवर के कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करने सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने, समान काम समान वेतन भक्तों सहित देने, रिक्त पदों पर नियम अनुसार नियमित भर्ती करने, क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी का पद सृजित करने व मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर पालिका कर्मियों की मांगों के समाधान के लिए बैठक का समय निर्धारित करने की मांग की
आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की एवम् मंच संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया आज के विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से संघ के उप महासचिव सुनील चिंडालिया मौजूद रहे
प्रेस को यह जानकारी देते हुए
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने हरियाणा सरकार पर सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 30 जून 2022 को प्रदेश के सभी विभागों में ठेका प्रथा पर रोक लगाते हुए ठेके कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल कर दिया था लेकिन पालिका, परिषद और निगमो में ठेकेदारी प्रथा बदस्तूर जारी है। सरकार स्वच्छता कार्य को आवश्यक मानती है, लेकिन स्वच्छता कर्मियों को सरकार मनुष्य मानने के लिए तैयार नहीं है, आए दिन ठेका प्रथा में काम करने वाले सीवर कर्मचारियों की बिना सुरक्षा उपकरणों के बेगैर मौतें लगातार हो रही हैं।
सुनील चिंडालिया ने कहा कि शीतकालीन सत्र में सफाई कर्मचारियों के रेगुलराइजेशन नए पद सृजन और नियमित भर्ती वेतन बढ़ोतरी के लिए विधानसभा सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों पर सरकार ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया इससे सफाई कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 व 2027 के पेश किए गए बजट में सफाई कर्मचारियों को सरकार ने कोई राहत नहीं दी है, इस सत्र में सफाई कर्मचारियों सहित प्रदेश के अन्य सभी कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है । संघ के नेताओं ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार
पर पिछले 13 वर्षों में सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती कच्चे सफाई कर्मचारियों का नियमितकरण व उनके वेतन में बढ़ोतरी न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूर्णतः सफाई कर्मचारी विरोधी साबित हुई है। नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 13 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारियों को न तो पक्का किया और न, ही पक्की भर्ती की है, बल्कि सफाई कर्मचारी और सीवर मैनो को ठेकेदारों के अधीन कर गरीब सफाई कर्मचारियों को आर्थिक शारीरिक मानसिक शोषण झेलने के लिए मजबूर किया है।
शास्त्री ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पर भी वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ का प्रतिनिधि मंडल 10 जनवरी को उनके कार्यालय सेक्टर 16 सागर सिनेमा फरीदाबाद में मिला था उन्होंने संघ के प्रतिनिधि मंडल को 5 फरवरी तक बैठक करने अस्वाशन दिया था लेकिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा आज तक कर्मचारियों की मांगों के निवारण के लिए समय नहीं दिया है। संघ के नेताओं ने शहीद फायर कर्मि भवी चन्द शर्मा व रणवीर को न्याय दिलवाने के लिए फायर कर्मियों की होने वाली 8 व 9 अप्रैल की हड़ताल का भी नपा0 कर्म0 संघ ने समर्थन का एलान किया है।
आज के विरोध प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर राज्य के सह सचिव वेद प्रकाश शर्मा, राज्य सचिव एवं सीवर मैन कर्मचारियों के प्रधान अनूप चिंडालिया, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, उप प्रधान सुदेश जैनवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया, कशौध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढ़कोलिया, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल सिंह चिंडालिया सचिव विशाल परचा, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र नागर, वाटर सप्लाई यूनियन प्रधान देवीचरण शर्मा कोषाध्यक्ष महेश शर्मा सचिव रामरतन कर्दम, बेलदार कर्मचारी यूनियन प्रधान हेमवती नंदन, जीतराम गोला सचिव, सुरेन्द्र संजय अरोड़ा मनोज सौदे कोषाध्यक्ष सीवर मैन कर्मचारी यूनियन जिला सह सचिव राकेश चिंडालिया sks नेता मुकेश बेनीवाल, विजय चावला दान सिंह मनोज बालगुहेर महिला नेता सुरेश देवी कमलेश राजवती बीना कविता शकुंतला आदि उपस्थित रहे।


No comments :