HEADLINES


More

गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें:कई दिनों से कटी पर्ची पर नहीं मिल रहा सिलेंडर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की परेशानी लगातार बरकरार है। शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह 6 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

डबुआ इलाके में 17 नंबर चुंगी स्थित गैस एजेंसी के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। कई लोग पिछले कई दिनों से सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि उनकी पर्ची शुक्रवार को कट गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि रोज एजेंसी पर आने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

इसी तरह सोहना रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग लाइन लगाकर खड़े नजर आए। भीड़ को देखते हुए वहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

हालांकि प्रशासन ने लोगों से घबराने की अपील की है। फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा का कहना है कि गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न करें।


No comments :

Leave a Reply