HEADLINES


More

फरीदाबाद फोर्टिस अस्पताल में बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजनों ने बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद निवासी मनीष भाटिया ने अपने बच्चे को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं संदीप नाम के व्यक्ति ने भी अपने बेटे को टाइफाइड के चलते एडमिट किया हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड में घुस आई और बच्चों को चेक करने लगी। पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया, लेकिन उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा था। शक होने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी महिला को अपने साथ ले गए।

परिजनों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी कर सकती थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

दूसरे परिजन संदीप ने बताया कि जब महिला उनके बच्चे के पास पहुंची, तो उसने हार्ट की समस्या बताई, जबकि बच्चा टाइफाइड से पीड़ित था। इससे उन्हें महिला की बातों पर और ज्यादा शक हुआ।

परिजनों का आरोप है कि जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई, तो उन्होंने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वे यह जानना चाहते थे कि आखिर वह महिला कौन थी और वार्ड तक कैसे पहुंची।


कोतवाली थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार, वार्ड में घुसी महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। हंगामे के दौरान वह अस्पताल से निकल गई। वहीं, सुरक्षा चूक को लेकर अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments :

Leave a Reply