HEADLINES


More

एक वर्ष बाद भी नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी का गठन नहीं - इशांत कथूरिया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम के पार्षदों को चुने हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि आज तक निगम में सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी का गठन नहीं किया गया है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर के विकास कार्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

बड़खल युवा कांग्रेस के अ

ध्यक्ष और नगर निगम चुनाव में वार्ड-13 से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे इशांत कथूरिया ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद निगम के महत्वपूर्ण पदों और समितियों का गठन न होना भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तथाकथित “ट्रिपल इंजन सरकार” होने के बावजूद फरीदाबाद नगर निगम की व्यवस्था आज भी दिशा और नेतृत्व के अभाव में जूझ रही है। अगर समय रहते सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी का गठन किया गया होता, तो शहर के विकास कार्यों को गति मिलती और कई महत्वपूर्ण वित्तीय फैसले समय पर हो पाते।
इशांत कथूरिया ने कहा कि फाइनेंस कमेटी का गठन न होने के कारण कई विकास योजनाएं और आर्थिक निर्णय अधर में लटके हुए हैं, जिसका सीधा असर शहर के विकास और जनता की सुविधाओं पर पड़ रहा है। वहीं निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर जैसे महत्वपूर्ण पद खाली रहने से प्रशासनिक व्यवस्था भी कमजोर दिखाई दे रही है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि फरीदाबाद जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर के विकास के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसलिए जल्द से जल्द सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी का गठन किया जाए, ताकि नगर निगम पूरी मजबूती और पारदर्शिता के साथ शहर के विकास के लिए कार्य कर सके।
उन्होंने कहा कि जनता ने पार्षदों को शहर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, लेकिन यदि निगम की बुनियादी व्यवस्था ही एक वर्ष बाद भी अधूरी रहेगी तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के विश्वास दोनों के साथ अन्याय होगा।

No comments :

Leave a Reply