HEADLINES


More

हरियाणा महिला आयोग द्वारा बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनकी तरफ पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया।

इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गईं। उन्होंने चेतावनी दी- बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पंचकूला और पानीपत SP को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए, इसके लिए पासपोर्ट जब्त किया जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है।

टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी।

1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को विवाद के बाद पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से भी हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था।



No comments :

Leave a Reply