HEADLINES


More

वोटिंग के दिन तक विधायक दूसरी स्टेट में शिफ्ट होंगे, कांग्रेस को हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भीतरघात का डर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भीतरघात का डर सता रहा है। दिल्ली में बैठे पार्टी के थिंक टैंक ने हालात को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व को सलाह दी है कि वोटिग तक हरियाणा से कांग्रेस विधायकों को पार्टी शासित किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट कर दिया जाए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद कई वरिष्ठ विधायकों से उनकी पसंद के राज्य के बारे में पूछा गया है। विधायकों ने हिमाचल प्रदेश को अपनी पहली पसंद बताया है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगा। अगर कांग्रेस ने अपने विधायकों को स्टेट से बाहर शिफ्ट किया तो वह विधानसभा के मौजूदा बजट सेशन से एक-आध दिन दूर रह सकते हैं।

हरियाणा से राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। भाजपा ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा नेता सतीश नांदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।


No comments :

Leave a Reply