//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 20 मार्च को पल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी में बताया कि कुछ लोग गौ मांस बेचने के लिए गाडी मे भर कर गांव बड़खल स्थित एक दुकान पर मांस उतार चुके है, जिनके नाम नजीर व ताहीर निवासी फतेहपुर तगा है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव बडखल स्थित दुकान से 110 किलो मांस बरामद किया गया तथा थाना सूरजकुंड में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम 2015 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
उन्होने आगे बताया कि घटनाक्रम के संबंध में पुलिस चौकी अनखीर प्रभारी संजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए नजीर व ताहीर निवासी फतेहपुर तगा को गिफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई सैंट्रो गाडी (DL-03-CBR-8519) रंग सफेद को बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आय़ा कि आरोपितों ने 5/6 दिन पहले ही दुकान को किराये पर लिया था, मांस को बेचने के लिए फतेहपुर तंगा से लेकर आये थे। जिनको स्पेशल कार्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

No comments :