बल्लभगढ़ में मथुरा-आगरा नेशनल हाइवे नंबर 19 पर एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला बाइक पर अपने बेटे के साथ अस्पताल से दवाई लेकर वापस घर लौट रही थी। अनाज मंडी के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
बता दे कि महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सुभाष कालोनी के रहने वाले राज बहादुर साहूकार का कहना है कि शुक्रवार को उसका बेटा शिवम अपनी मां पूनम को बाइक पर ईएसआइ से दवा दिलवा कर घर ला रहा था।
जब वह बाइक से हाइवे पर अनाज मंडी के पास पहुंचे। तो शराब के ठेके के पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक को मौके से लेकर फरार हो गया।
हादसे में उसकी पत्नी पूनम की मौत हो गई जबकि बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उसको एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं थाना आदर्श नगर इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

No comments :