बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के 'टटीरी' गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को कुरुक्षेत्र में पहुंची हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा- बेटियों के लिए घटिया शब्द बोलने वाले को बादशाह नहीं रहने देंगे। वो बादशाह होगा अपने घर का। उसके हरियाणा में एक भी प्रोग्राम नहीं होंगे देंगे। 13 मार्च को पानीपत में बादशाह को पेश होने को कहा गया है।
टटीरी गाने के रैप में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, और हरियाणा रोडवेज बस का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण विवाद हो रहा है। इस मामले में बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करने और लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की बात कही है। इसके अलावा, गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है, और पुलिस ने यह भी कहा है कि जो भी इस पर रील बनाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments :