HEADLINES


More

ओपनिंग से पहले फरीदाबाद में कपड़ों की दुकान में चोरी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर की जवाहर कालोनी में गुरूद्वारा रोड़ स्थित कपड़ों की दुकान में ओपनिंग से पहले ही चोरी हो गई। सुबह जब दुकान मालिक ओपनिंग करने के लिए पहुंचा, तो उसने देखा कि दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और कई लाख रूपए के कपड़ों को चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।

जवाहर कालोनी के रहने वाले साहिल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूद्वारा रोड़ पर उनकी पहले से कपड़ों की दुकान खुली हुई है। जिसको वो रोड़ की दूसरी तरफ शिफ्ट कर रहे है। जिसकी ओपनिंग आज होने वाली थी। वीरवार की देर रात तक उन्होंने दुकान में कपड़ो को रैक पर लगाया था, जिसके बाद वह घर चले गए।

सुबह जब पर जल्दी दुकान पर आया था, उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा, तो दुकान के अंदर से के कपड़े चोरी हो चुके है। साहिल ने बताया कि चोर उनकी दुकान से कई लाख रूपए के कपड़े चोरी कर ले गए।


No comments :

Leave a Reply