//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में पिछले कई महीनो से विवादों के कारण बंद पड़े बीके सिविल हॉस्पिटल में हार्ट सेंटर को दोबारा से चालू किया गया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसका उद्घाटन किया । इस सैंटर को हार्ट सेंटर पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किया जायेगा।
इस हार्ट सेंटर को पहले पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के तहत 2018 में हरियाणा सरकार द्वारा इस शुरू किया गया था जिसके चलते यहां लोगों को निजी अस्पतालों की तुलना में काफी सस्ता इलाज मिल रहा था। लेकिन कुछ सालों बाद इसके स्टॉफ पर यंहा आने वाले मरीजों से पैसे लेने के आरोप लगे।
इसको संचालित करने वाले ग्रुप पर आयुष्मान योजना और बीपीएल कार्ड धारकों के नाम पर लाखों रूपये का घोटावा करने का आरोप लगा। इसको लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। इतना ही नही इस हार्ट सेंटर में पंकज मोहन नामक एक सर्जन की डिग्री फर्जी होने के भी आरोप लगे। जिसके बाद ये हार्ट सेंटर बंद हो गया।

No comments :