//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । शहर सेक्टर-12 फरीदाबाद निवासी समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश के
इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
समाजसेवी डॉ. तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि 23 मार्च 1931 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अध्याय है, जब इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक महान विचारक और समाज सुधारक भी थे, जिनकी सोच आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार हमें अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर डॉ. मोहन तिवारी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें।

No comments :