HEADLINES


More

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 23 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपनी टीम के साथ शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कांगे्रसियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जैसे सरीखे देशभक्तों को कभी भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि छोटी सी उम्र में ही उनमें जो देशभक्ति का जुनून था, उसने पूरी अंग्रेजी हकूमत के दांतों तले चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को शहीद भगत सिंह, राजगुरू तथा सुखदेव जैसे शहीदों के शहीदी दिवस पर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, यही इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीदों का बलिदान हमें देशहित में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल नाम नहीं, बल्कि एक अमर विचारधारा हैं। इंकलाब जिंदाबाद आज भी हर देशभक्त के दिल की आवाज है। हम सभी का कर्तव्य है कि शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में न्याय समानता और भाईचारे को मजबूत करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, जिला संगठन महासचिव अशोक रावल, कोषाध्यक्ष डॉ सौरभ शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान, वेद प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, जिला महासचिव उमेश कौशिक, बलजीत सिंह अरोड़ा, एन के शर्मा, प्रेम यादव, राहुल नागर, पराग गौतम, मोहन ढिल्लों, सुहैल सैफी, इकबाल कुरैशी, परमजीत सिंह, राहुल खत्री, वीरेंद्र सिंह, मनीष गंभीर, कुलदीप सिंह, संतोष कौशिक, मनीष आहूजा, बलराम यादव, मनोज कुमार झा, पंकज बत्रा, अमनदीप सिंह, संजय कटारिया, बलवंत सिंह यादव, गौरव चौधरी, पुरसोत्तम लाल, लवलिश गाबा, यश तंवर भी मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply