HEADLINES


More

फरीदाबाद में हाईवोल्टेज आने से कई घरों में धमाके: बिजली के उपकरण जले

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के एसजीएम नगर इलाके में रविवार सुबह अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। घटना के समय तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना में कई घरों के बिजली मीटर, पंखे, इनवर्टर, बल्ब, टीवी और अन्य उपकरण खराब हो गए। हालांकि हादसे में किसी भी व्यक्ति को करंट नहीं लगा और कोई घायल नहीं हुआ।

स्थानीय निवासी मीना शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उनके घर के अंदर अचानक बिजली के तारों में जोरदार धमाका हुआ। बाहर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई और पंखों के अंदर के तारों में भी आग दिखाई देने लगी। घर के सभी बल्ब जल गए और इनवर्टर के अंदर से भी तेज धुआं निकलने लगा। अचानक हुई घटना से घर के लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए।

मीना शर्मा ने बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 66 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आशंका है कि छत पर लगे पौधे की डंडी टूटकर या उसका पत्ता हवा के कारण हाईटेंशन तार से टच हो गया होगा। इसी वजह से हाई वोल्टेज घरों की बिजली लाइन में आ गया और घरों में लगे उपकरणों ने अर्थिंग पकड़ ली, जिससे कई जगहों पर धमाके हुए और सामान जल गया।


उन्होंने बताया कि करंट के तेज झटके के कारण घर की दीवार का कुछ हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना से आसपास के करीब 5 से 6 घर प्रभावित हुए हैं। कई घरों में इनवर्टर, पंखे, फ्रिज, बल्ब और टीवी जैसे उपकरण जल गए हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

No comments :

Leave a Reply