HEADLINES


More

ठाकुर शैलेंद्र सिंह बने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के आजीवन सदस्य

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 19 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़,  - हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के मुख्यालय में ठाकुर शैलेंद्र सिंह राष्ट्रपति अवार्डी को आजीवन सदस्य बनाया गया। मानद् महासचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता जी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।


इस अवसर पर मुख्यालय बाल कल्याण अधिकारी

श्रीमती सरोज मलिक, नरेंद्र सिंह चौहान एप्पल मेन हरियाणा, मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम कमलेश शास्त्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ठाकुर शैलेंद्र सिंह को यह सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के अधिकारियों और सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रीमती सुषमा गुप्ता जी ने कहा कि ठाकुर शैलेंद्र सिंह का यह सम्मान उनके सामाजिक कार्य और बाल कल्याण के प्रति उनकी समर्पण को दर्शाता है।

इस अवसर पर ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के आभारी हैं और भविष्य में भी बाल कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।

No comments :

Leave a Reply