HEADLINES


More

किसान संजय की बेटी की शादी में राहुल गांधी ने दिया आशीर्वाद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फिर सुर्खियों में हैं। यह चर्चा निकटवर्ती गांव मदीना में एक शादी समारोह की वजह से है, जिसमें राहुल आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। दरअसल, गांव के किसान संजय की बेटी की शादी है


और इसके लिए परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था। 

बात 8 जुलाई 2023 की है, जब सुबह-सुबह लोग सोकर उठे ही थे। अचानक मदीना के खेतों में राहुल गांधी को देखकर हर कोई चौंक गया था। पुरानी खबरों के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिमला जा रहे थे। अचानक सोपीपत से वह गोहाना और फिर मदीना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की, ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना (गोहाना) के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया।

इन्हीं में से एक किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान के लिए तैयार किया था। इसके बाद धान की रोपाई की और फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था। अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने आज मदीना पहुंच चुके हैं।

No comments :

Leave a Reply