HEADLINES


More

स्क्रैप गोदाम में चोरी के मामले में मामा-भांजा गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने स्क्रैप गोदाम से चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाकिर निवासी गाँव बिलखौरा, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गाँव झाड़सैतली तथा आबिद खान उर्फ रवि निवासी गाँव मगदनपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार लोकेश निवासी आर्य नगर, पलवल ने अपनी शिकायत में बताया कि नगला गुर्जन, बजरंग धर्म कांटा के पास, सोहना रोड स्थित उसका कॉपर स्क्रैप का गोदाम है। 15 मार्च को उसके गोदाम में 1170 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप आया था। 17 मार्च को जब उसने दोबारा माल की जांच की तो उसमें से लगभग 600 किलोग्राम स्क्रैप कम पाया गया। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आबिद गोदाम में ही कार्यरत था। उसने अपने मामा शाकिर के साथ मिलकर 15 और 16 मार्च को गोदाम से कॉपर स्क्रैप चोरी कर लिया। जिनको आगामी पूछताछ माननीय न्यायालय में पेश कर 2 पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply