//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने टेलिग्राम टास्क के माध्यम से ठगी करने के मामले में खाताधारक पवन परिहा
र निवासी रावत नगर, जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि NIT, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 7 मई 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिस पर अकाउंट खोलकर टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे लगातार विभिन्न टास्क दिए गए, जिनके बदले उसने कुल 3,34,219/- रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने पैसे वापस निकालने का प्रयास किया तो उसे और टास्क करने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन कोई राशि वापस नहीं की गई। इस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पवन परिहार इस मामले में खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में इस मामले से संबंधित 98,345/- रुपये प्राप्त हुए थे। आरोपी जोधपुर में एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर कार्यरत है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :