HEADLINES


More

फरीदाबाद में ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के चलते रोजाना हो रही है भयंकर सड़क दुघर्टनाएं

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद - फरीदाबाद में ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के चलते स्कूल हो या फिर अस्पताल सड़क पर ही पार्किंग  है।  जिससे अन्य वाहनों के आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  ऊपर से जाम की स्थिति बनी रहती है, वो अलग से। ट्रैफिक पुलिस केवल ट्रैफिक का नियंत्रण करती है, अगर ट्रैफिक प्रबंधन हो तो फिर शहर में न तो जाम लगेगा और न ही इतनी दुर्घटनाएं होंगी। 

हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश प्रधान एस डी त्यागी का कहना है कि फरी


दाबाद शहर में रोजाना भयंकर सड़क दुघर्टनाएं हो रही है। जिसके कारण है सड़क मार्ग पर छोटे बड़े ट्रको की पार्किंग तथा रोंग साइड छोटे बड़े वाहनों को अंधाधुंध आवाजाही,  लचर ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस विभाग की लापरवाही अर्थात सक्रियता ना होना है।   नागरिको विशेष कर  युवाओं में स्टंट मनोरंजन के साथ जागरूकता का अभाव है। विशेष रूप से सभी बाजारों तथा अस्पतालों में रोड पार्किंग स्थल बना दिया गया है। शहर को शासन प्रशासन की व्यवस्था नजर ही नहीं आती है। जनता का भगवान ही मालिक है। वृद्ध, बच्चों और महिलाओं को जान हथेली पर रखकर असुरक्षित रूप से ही आना जानाकरना पड़ता है। 

No comments :

Leave a Reply