HEADLINES


More

मेयर प्रवीण बत्रा ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:अतिक्रमण देख दुकानदारों को दी चेतावनी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम के मेयर प्रवीण बत्रा ने सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ FMDA, HSVP, B&R और NHAI से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मेयर ने चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली।

मेयर प्रवीण बत्रा ने बताया कि वह समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण दौरे करती रही हैं। सोमवार को उन्होंने खास तौर पर एनआईटी डिवीजन के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और जहां भी विकास कार्यों में कोई समस्या सामने आई, वहां अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कई जगह अतिक्रमण की समस्या भी सामने आई। मेयर ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है, उन्हें दो दिन का समय दिया जा रहा है। यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया, तो नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी।

मेयर ने कहा कि बरसात का मौसम आने से पहले शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है। इसी को लेकर नालों का निरीक्षण किया गया। जहां नालों के ऊपर जाली नहीं लगी है, वहां जाली लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि कचरा नालों में न जाए और पानी की निकासी सुचारू रहे।


No comments :

Leave a Reply