//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना छांयसा दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सन्नी (23) व अभिषेक(21) निवासी गांव सोतई फरीदाबाद को सेक्टर-87 एरिया से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार देवेन्द्र
वासी गांव मौजपुर ने थाना छांयसा में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 28 जुलाई 2025 को गांव अटाली में मैकेनिक के पास खडी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। जिस संबंध में थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशा करने के आदी है और एक ही गांव के रहने वाले है, शौक पूरा करने के लिये मोटरसाइकिल चुराई थी। जिनको चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :