HEADLINES


More

गुरुग्राम की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में मिट्टी खिसकने से 7 मौत, जांच कमेटी बनी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सोमवार रात STP प्लांट के लिए खोदे गए 40 फीट गहरे गड्ढे में अचानक मिट्टी खिसकने से 7 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में 4 घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक है।

मृतकों और घायलों को रात को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार सुबह मृतकों के शव गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में लाए गए। मृतक सुपरवाइजर सतीश के परिजनों ने बताया कि बिल्डर कंपनी की तरफ से 15 लाख रुपए का चेक दिया गया है, जबकि अन्य मृतकों के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं।

ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने घटना को लेकर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही, 3 कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया है। वे मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ हैं।

वहीं, लेबर डिपार्टमेंट ने सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रवि अग्रवाल को नोटिस जारी कर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम रोकने का आदेश जारी किया है। DC अजय कुमार ने मानेसर SDM दर्शन यादव की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। मंगलवार को SDM ने घटनास्थल का जायजा लिया।


No comments :

Leave a Reply