HEADLINES


More

5.600 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, अपराध शाखा सैंट्रल की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5.600 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मार्च को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए सुजीत सिंह वासी गांव बखरिया जिला पश्चिम चंपारण बिहार को 5.600 किलोग्राम सहित सेक्टर-2 बाईपास रोड के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा अलीगढ से लेकर आया था और दिल्ली बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply