HEADLINES


More

क्रॉस वोटिंग में 5वें MLA का नाम सामने आया:कांग्रेस ने रतिया विधायक को भेजा नोटिस

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस के 5वें विधायक का नाम सामने आ गया है। ये फतेहाबाद की रतिया सीट से विधायक जरनैल सिंह हैं। कांग्रेस अनुशासन समिति ने शुक्रवार को उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है।


अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने इसकी पुष्टि की। समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक की ओर से इससे पहले नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेनू बाला, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल को नोटिस जारी किया जा चुका है। पांचवें नाम पर सस्पेंस बना हुआ था।

बता दें कि जरनैल सिंह वह विधायक हैं, जिन्होंने रतिया में 30 साल बाद कांग्रेस की वापसी करवाई थी। हालांकि, वे कई मौकों पर भाजपा सरकार के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं। विधानसभा सत्र में भी सीएम नायब सैनी की उन्होंने तारीफ की थी।

उधर, नोटिस के सामने आते ही विधायक जरनैल सिंह का बयान भी सामने आया है। कहा-मैं पार्टी का सच्चा सिपाही। मैंने तो हुड्‌डा साहब को दिखाकर वोट डाला था।

No comments :

Leave a Reply