HEADLINES


More

फरीदाबाद में नवरात्रि के पहले ही दिन कुट्टू का आटा खाने से 25 लोग बीमार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में नवरात्रि के पहले ही दिन कुट्टू का आटा खाने से 25 लोग बीमार पड़ गए। गुरुवार रात करीब 10 परिवार के सदस्यों को फूड पॉइजनिंग के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दरअसल, नवरात्रि के पहले ही दिन इन सभी लोगों ने फास्ट रखा हुआ था। किसी ने कुट्टु की रोटी बनाकर खाई तो किसी ने इसके पकोड़े बनाकर खाए। सभी लोगों ने एक ही दुकान से आटा खरीदा था।

देर रात अचानक एक-एक कर सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को तेज पेट दर्द हुआ, तो किसी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। कई लोगों को ठंड लगने लगी, बुखार और सिर दर्द के साथ बदन दर्द की शिकायत भी सामने आई। देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ती चली गई।


No comments :

Leave a Reply