HEADLINES


More

सार्वजनिक स्थानों पर आमजन की शांति भंग करने वाले 44 आरोपितों को किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये दिये गये दिशा निर्देश अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस के विभिन्न थानों की टीम ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर आमजन की शांति भंग करने के मामलों में 44 आरोपितों को काबू किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च को सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति को भंग करने के संबंध में थाना सैंट्रल की

टीम ने मनीष, आशीष, सुमित, ब्रजेश कुमार थाना बी.पी.टी.पी. की टीम ने पवन, महेश, अशोक, कमलेश, करणदास, डम्बर सिंह थाना सेक्टर-8 की टीम मोनु, प्रशांत, थाना भुपानी ने अभिषेक, राहुल नाथ, संदीप थाना सूरजकुण्ड ने विनय कुमार, विनोद, मुकेश, सिद्दार्थ थाना खेडीपुल ने प्रवीन, विपिन, विशाल, सौरव, सोनू, मुकेश थाना ओल्ड फरीदाबाद ने गौरव, सौरभ थाना सेक्टर-31 ने भटकई सरकार, मुन्ना कुमार, सुनील कुमार, राजाराम महतो, राजेश कुमार, निशांत, अभय शर्मा, मोहित, निखिल, शिवा, मनीष कुमार थाना सेक्टर-58 ने छुट्टन, रामकिशन तथा थाना SGM नगर की टीम ने महेन्द्र कुमार, राजू, मन्जेश, सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ संबंधित थानों में अपराधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि शांतिपूर्वक तरीके से होली का त्योहार मनाएं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंगबाजी व आमजन की शांति भंग ना करें। फरीदाबाद पुलिस की आगे भी इस प्रकार से कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments :

Leave a Reply