HEADLINES


More

गुरुग्राम में बुलेट का 40 हजार का चालान, साढ़े 72 हजार रुपए का हो चुका जुर्माना

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम जिले में सख्ती के बाद भी वाहन ड्राइवर नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ रहे बुलेट सवार को पकड़ा और उसका 40 हजार रुपए का चालान किया। दिल्ली नंबर की इस बुलेट बाइक को जब जांच के लिए रूकवाया गया तो मोटर वाहन अधिनियम 1988 के आधा दर्जन से ज्यादा प्राव


धानों का उल्लंघन पाया गया।

इसके बाइक सवार के पास न तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट मिला और न ही इंश्योरेंस था। इसके अलावा, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना था, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग किया जा रहा था और नॉन-फंक्शनल साइलेंसर भी पाया गया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने भारी भरकम चालान किया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने डूंडाहेड़ा बॉर्डर पर एक ऐसी स्प्लेंडर बाइक भी इंपाउंड की, जिस पर 112 चालान पेंडिंग थे। इन चालानों का जुर्माना ₹72,500 तक पहुंच चुकी था। जब इस बाइक को रोककर डेटा चेक किया गया, तो बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, रॉन्ग पार्किंग, प्रेशर हॉर्न और प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने जैसी 13 अलग-अलग कैटेगिरी के 112 चालान मिले।

No comments :

Leave a Reply