फरीदाबाद में तीन छात्रों की जमकर पिटाई की गई। मुंह पर कपड़ा लपेटे और हाथों में लाठी-डंडे लिए कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा। इसमें तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।
इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे है। इसके बाद वे एक कमरे के बाहर तीनों छात्रों को पकड़ कर जमीन पर गिरा देते है और ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाते है। बताया जा रह है कि तीनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं।
हैरत की बात यह रही कि भीड़ के सामने ही यह हमला हुआ, लेकिन किसी ने भी छात्रों को बचाने की कोशिश नहीं की। यह वीडियो सामने आते ही पुलिस पुलिस एक्टिव हुई और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तीन युवकों को अरेस्ट कर लिया, जबिक अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

No comments :