//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 27 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-48, सेक्टर-65 व AVTS की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे 3 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए राहुल खान(27) वासी आशियाना फ्लैटस सेक्टर-56 फरीदाबाद को 310 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-56 से, इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-65 ने प्रवीण(26) वासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद को 412 ग्राम गांजा सहित सुरुरपुर एरिया से गिरफ्तार किया है।
वहीं AVTS की टीम ने राशिद(27) वासी गाँव आलमपुर ,फरीदाबाद को 5.29 ग्राम स्मैक सहित उसके गांव से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किये गये हैं।

No comments :