//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार संगीन मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। एक नवंबर 2025 को थाना सूरजकुंड में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने 2 और आरोपितो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान जिसान(23) व तौहिद(25) निवासी गांव बड़खल, फरीदाबाद के रूप में हुई है। घटनाक्रम में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बड़खल निवासी इरफान ने पुलिस चौकी अनखीर में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 अक्टूबर 2025 को उसके चाचा के लड़के मोसिम के साथ तौफिक ने मारपीट की। इसी दौरान तौफिक के परिवार से मुबीन, वाहिद, हानीफ, खालिद, आसिफ, अरसद, मोहब्बत, महबूब आदि मौके पर आये और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, खालिद ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। जब रिजवान ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोट आई। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि घटना से कुछ दिन पहले ही तौफिक की मोसिम के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश के चलते तौफिक ने मोसिम के साथ मारपीट की और जब रिजवान उसे छुडाने आया तो जिसान व तौहिद ने उन पर लात घुंसो से हमला कर दिया था। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :