HEADLINES


More

फरीदाबाद में सरपंच के घर 25 - 30 लोगों ने किया हमला, भाई को 2 गोली मारी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में सरपंच के घर 25 से 30 लोगों ने हमला कर दिया। घर में घुसकर सरपंच के भाई को 2 गोलियां मार दीं। वहीं सरपंच के सिर पर फरसे से हमला किया। लाठी- डंडों से भी ताबड़तोड़ कई वार किए। घटना में सरपंच गिर्राज और उनका भाई संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

सरपंच ने बताया कि 13 मार्च के दिन उनका बेटा जब घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अनिल नाम के युवक ने गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोक रखा था। जब बेटे ने गाड़ी हटाने के कहा तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद बेटा किसी तरह गाड़ी लेकर घर पहुंचा।

इसके अगले दिन आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें एक युवक के हाथ में पिस्टल और अन्य के हाथ में लाठी- डंडे दिखाई दे रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply