HEADLINES


More

फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 15 मिनट में पहुंचेंगे: हाई-स्पीड कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनेगा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद से सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जरने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नई सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 3630.77 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

करीब 31.42 किलोमीटर लंबा यह मार्ग दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना रूट से होते हुए सीधे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ेगा। इसके बनने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को एयरपोर्ट तक तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि इस सड़क का लगभग 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाया जाएगा। यह हिस्सा डीएनडी-बल्लभगढ़ बाईपास से जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।


परियोजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यह मार्ग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

No comments :

Leave a Reply