//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 2024 में चाकू मारकर दोस्त की हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अरुण निवासी महावीर कॉलोनी, फरीदाबाद को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने 7 मार्च को एक अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार शेखर निवासी शाहपुर कलां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 सितम्बर 2024 को वह रात करीब 10 बजे काम से घर की ओर जा रहा था। जब वह अम्बेडकर चौक के पास पहुंचा तो उसका दोस्त अरुण मोटरसाइकिल पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला। अरुण ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। कुछ दूरी चलने के बाद अरुण किसी पुराने विवाद को लेकर उससे बहस करने लगा। इसके बाद वे उसे सेक्टर-62 में एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने उसे मोटरसाइकिल से उतरने को कहा। इसी दौरान अरुण के एक साथी ने शिकायतकर्ता को पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद अरुण ने अपनी जेब से बटनदार चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया और उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह आर्य नगर, बल्लभगढ़ में दूध की डेयरी चलाता था और शिकायतकर्ता के साथ वर्ष 2022 से उसकी दोस्ती थी। घटनाक्रम से कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता को सुनसान स्थान पर ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना के बाद से ही फरार था, इस दौरान वह उत्तर प्रदेश व राजस्थान की विभिन्न इलाकों में मेहनत मजदूरी करता रहा।
आरोपी को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम में एक अन्य आरोपी हर्ष को सितम्बर 2024 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

No comments :