HEADLINES


More

2 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में 950 ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 09 मार्च को फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखाओं की टी


मों ने अवैध नशा बेचने के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 950 ग्राम गांजा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज निवासी तिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-12 क्षेत्र से 430 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी हसीन उल्लाह निवासी आसियाना, सेक्टर-56, फरीदाबाद को सेक्टर-56 क्षेत्र से 520 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments :

Leave a Reply