HEADLINES


More

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,90,000/- रुपये की ठगी - खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले सहित दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – साइबर थाना NIT में 15 मार्च 2026 को दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टेलिग्राम के माध्यम से टास्क देकर 1,90,000/- रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल निवासी नवलगढ़, जिला सीकर (राजस्थान), हाल निवासी महावीर कॉलोनी, पानीपत तथा अजीत कुमार निवासी सरैया, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी महावीर कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि NIT, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 15 जनवरी को उसे एक लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया गया। इसके बाद उसे “पेड टास्क” दिए गए और पैसे जल्दी दोगुने होने का लालच दिया गया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने टास्क के नाम पर कुल 1,90,000/- रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उसे कोई राशि वापस नहीं मिली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। अजीत कुमार ने निखिल का बैंक खाता खुलवाकर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की राशि में से लगभग 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। दोनों आरोपी 12वीं पास हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है


No comments :

Leave a Reply