//# Adsense Code Here #//
कैथल में शुक्रवार को ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान मंत्री अनिल विज और SP उपासना के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक जमीन खरीद में धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले को लेकर हुई। मंत्री विज ने SP को एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
इस पर SP उपासना ने मंत्री विज से कहा कि उनके पास सस्पेंड करने की पावर नहीं है, क्योंकि वह कर्मचारी कुरुक्षेत्र में पोस्टेड है। यह सुनकर विज ने कहा कि जब वे सस्पेंड करने का आदेश दे रहे हैं, तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वे DGP या फिर कुरुक्षेत्र SP को इस बारे में लिखें। SP ने कहा कि वे इस बारे में लिख देंगी।
आखिर में DC अपराजिता ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। मंत्री विज और SP उपासना के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया है।

No comments :