//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखों द्वारा समय-समय पर शहर में कांबिंग कर अपराधियों पर कार्रवाई की जाती है। 24 फरवरी को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने राहुल कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी में संयुक्त रूप से कांबिंग कर अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही की है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 24 फरवरी को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30, सेक्टर 48, बदरपुर बॉर्डर, सेक्टर 65, सेक्टर 85, ऊंचा गांव, सेंट्रल, डीएलएफ, NIT व AVTS सिकरौना की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राहुल कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद में कांबिंग की है । इस दौरान अपराध शाखाओं के 100 के करीब पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त कांबिंग में निम्न कार्रवाई की गई है।
• मुन्ना उर्फ बाबा के कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत, आरोपी गिरफ्तार
• जुगनू के कब्जे से 43 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा बेची गई शराब के 45,000 रुपये नकद बरामद, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत, आरोपी गिरफ्तार
• रणधीर उर्फ झाड़ी के कब्जे से 3.15 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत, आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस का भविष्य में भी इसी तरह से अभियान जारी रहेगा। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध नशा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, डायल 112 व नजदीकी थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर है।

No comments :