//# Adsense Code Here #//
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कड़ी आपत्ति के बाद ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT की किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। NCERT के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI से इसकी पुष्टि की है।
सरकार के सूत्रों ने कहा कि यह सेक्शन लिखा ही नहीं जाना चाहिए था और ऐसे पहलुओं को उजागर करना ठीक नहीं है। सरकार का कहना है कि बच्चों की किताबों में ऐसी चीजें होनी चाहिए जो प्रेरणा दें।
CJI सूर्यकांत ने बुधवार को इस मुद्दे पर नाराजगी जताई थी। CJI ने कहा था- दुनिया में किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह एक सोचा-समझा फैसला लगता है। मैं यह केस खुद हैंडल करूंगा।
सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उठाया था। बेंच में CJI सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे।

No comments :