//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने रेहड़ी वाले से अवैध वसूली करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ गिन्नी निवासी NIT, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तेजपाल निवासी राहुल कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह गोल्फ कोर्स रोड पर रेहड़ी लगाता है। आरोपी अनुज भडाना और विशाल उर्फ गिन्नी उससे अवैध वसूली करने के लिए आते थे। दिनांक 23 फरवरी को दोनों आरोपी उसके पास आए और 500 रुपये की बजाय 1000 रुपये प्रति 15 दिन देने की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने उसकी रेहड़ी पलट दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा होती देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल अपने साथी अनुज के साथ अवैध वसूली के इरादे से गया था। विरोध करने पर दोनों ने शिकायतकर्ता के साथ झगड़ा किया और उसकी रेहड़ी पलट दी। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड के जेल भेजा गया है।

No comments :