यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने फरीदाबाद में एक फर्जी यूनिवर्सिटी मैजिक एंड आर्ट का खुलासा किया है। इस यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन 2024-25 में कराया गया था। लेकिन जिस पते पर इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया वहां पर कोई नहीं रहता है।
वह ऑफिस पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। जबकि इसके प्रोप्राइटर डॉ. चन्द्रपाल यादव का कहना है कि उन्होंने केवल अपना ब्रांड रजिस्टर कराया था। वो न तो किसी प्रकार की डिग्री देते है और न ही क्लास लगाते है।
हाल में ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देश भर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की नई लिस्ट जारी की है। UGC ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान 'फर्जी' हैं। साथ ही, इन्हें किसी भी तरह की डिग्री देने का अधिकार नहीं है।
इन संस्थानों से ली गई डिग्री न तो सरकारी नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही हायर एजुकेशन के लिए। 12 राज्यों में 32 ऐसी यूनिवर्सिटीज की पहचान की गई है। UGC ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सावधान रहने और इनमें एडमिशन लेने से बचने की सलाह दी है।
इस लिस्ट में हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी का नाम शामिल हुआ है। जिसको बल्लभगढ़ के एक पते बी-38, फर्स्ट फ्लोर पर रजिस्टर कराया गया है। जहां पर इस समय किसी प्रकार का कोई ऑफिस नहीं है, और न ही यहां पर किसी प्रकार से कोई स्टाफ बैठता है। यहां पर बना ऑफिस साल 2022 से बंद पड़ा हुआ हैं
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी का नया ऑफिस फरीदाबाद में खोला गया है। प्रोप्राइटर डॉ. चन्द्रपाल का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए बल्लभगढ़ के इस पते का एड्रेस दिया था। लेकिन साल 2022 के बाद उन्होंने फरीदाबाद के मथुरा रोड स्थित दशमेश प्लाजा 308ए में खोल लिया। लेकिन अभी भी ऑनलाइन सर्च करने पर इसी जगह का पता आता है।
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के प्रोप्राइटर डॉ चन्द्रपाल ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपने इस ब्रांड के नाम को रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा था। जिसके बाद साल 2024-25 में उनको रजिस्ट्रेशन मंजूर हो गया।
लेकिन उन्होंने आज तक किसी बी बच्चे का एडमिशन नहीं किया है, और न ही किसी प्रकार की कोई क्लास लगाई है। क्योंकि अभी उनको डिग्री और किसी प्रकार का डिप्लोमा कराने की अथॉरिटी नहीं मिली है।

No comments :