HEADLINES


More

चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं की चंडीगढ़ में पुलिस के साथ झड़प हो गई। मनरेगा योजना में बदलाव को लेकर कांग्रेस नेता सेक्टर-9 स्थित पार्टी ऑफिस में इकट्‌ठे हुए थे। यहां से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में उन्होंने पैदल मार्च शुरू किया।

सेक्टर-9 में ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नेताओं को रोक लिया। इस दौरान नेताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। तभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस कर्मचारी आमने-सामने हो गए। पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर 3 थाने में ले गई।

चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार सुबह ही सेक्टर 9 स्थित कांग्रेस के ऑफिस के बाहर धारा 163 (पहले 144) लागू होने का नोटिस चिपका दिया था। साथ ही प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि अगर कांग्रेस को प्रदर्शन करना है तो सेक्टर 25 में करे।


इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हर जिले में कांग्रेस नेताओं को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। भाजपा सरकार डर गई है। लोकतंत्र में कभी ऐसा नहीं होता। नेताओं को चंडीगढ़ आने की परमिशन देनी चाहिए। वह कौन सा रेल या ट्रक लेकर आ रहे थे।

No comments :

Leave a Reply