HEADLINES


More

फरीदाबाद में सरेआम पति ने महिला गोली मारकर हत्या कर दी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 21 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में शुक्रवार रात महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनाक्रम के मुताबिक, पति बाहर से आया था। महिला घर पर नहीं मिली तो वह जाने लगा। इसी दौरान पत्नी उसे रास्ते में मिली गई। पहले दोनों में कहासुनी हुई, आरोप है कि फिर पति ने बीच सड़क पर ही पिस्टल निकाल कर उस पर 3 गोलियां चला दीं।

गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।

उधर, मौका ए वारदात से पुलिस को गोली के खोल भी मिले है। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस के मूताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद के चलते महिला अपनी दो बेटियों के साथ पति से अलग रह रही थी। उसका पति से तलाक का केस भी चल रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी।

  • लिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय संगीता देवी के रुप में हुई। उसने करीब 12 साल पहले दिलीप के साथ लव मैरिज की थी। करीब 3 साल से दोनों के बीच घरैलू वि‌वाद चल रहा था। महिला अपनी दोनों लड़कियों के साथ इस कॉलोनी रह रही थी। उसका पति दिलीप दूसरी जगह शिव इंकलेव में रहा रहा था।
  •  संगीता देवी ने दिल्ली साकेत में तलाक के लिए केस डाला हुआ था। मृतका के परिवार क आरोप है कि पति दिलीप उनकी बेटी को बाहर आने-जाने पर रोक टोक करता था। बेटियों का खर्च भी नहीं देता था। इसी वजह ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था।
  • स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीता ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

No comments :

Leave a Reply