HEADLINES


More

फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गांव मुजेड़ी में 19/20 जनवरी की रात को घर में घुसकर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने रोहित निवासी मुजेड़ी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतपाल निवासी मुजेड़ी ने पुलिस चौकी IMT में शिकायत दी थी कि दिनांक 19/20 जनवरी की रात करीब 11 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद था, तभी बाहर से किसी ने उसे आवाज लगाई। बाहर जाकर देखने पर पाया कि रोहित, राहुल व नितिन हथियार लेकर दीवार फांदकर उसके घर के अंदर खड़े थे। शोर सुनकर उसका भाई जितेंद्र भी बाहर आ गया। इसी दौरान रोहित ने दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि रोहित का शिकायतकर्ता सतपाल के साथ पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर जाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। 

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर  3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply