//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने ATM मशीन से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीन निवासी गांव कलसाडा तथा साद निवासी मरोखड़ा, जिला पलवल के रूप में हुई है। पुलि
स टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपये नगद तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गौरव निवासी मुबारिकपुर, दिल्ली ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी थी कि उनकी HITACHI कंपनी की ATM मशीन के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ATM मशीन के कैश आउटलेट पर लोहे की पत्ती फंसा देते थे, जिससे पैसे बाहर नहीं निकलते थे और मशीन में ही अटक जाते थे। ग्राहक के वहां से जाने के बाद आरोपी फंसे हुए रुपये निकालकर फरार हो जाते थे। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :